Search This Blog

Thursday, July 22, 2010

वैज्ञानिकों ने खोजा चाँद पर पानी
वैज्ञानिकों ने पाया है कि चंद्रमा की एक चट्टान में पानी एक भिन्न प्रकार के रासायनिक रूप में मौजूद है। इस खोज से यह विश्वास पक्का होता है कि चंद्रमा के बाहरी और आंतरिक दोनों ओर पानी मौजूद है। भारत के चंद्रयान-1 और बहुत से अन्य चंद्र मिशनों के बाद पिछले साल वैज्ञानिकों ने चॉंद पर पानी की मौजूदगी की पुष्टि की थी।
डेली मेल की खबर के मुताबिक अब कैलीफोर्निया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और टेनेसी यूनिवर्सिटी के भूगर्भ विज्ञानियों ने अपनी खोज के बाद कहा है कि एक दिन इंसान के लिए चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना करना काफी आसान हो जाएगा।
विज्ञानियों की टीम ने चंद्रमा की सतह पर स्थित एक चट्टान का अध्ययन किया जो अरबों साल पहले लावा के प्रवाह से बनी थी और इसके अंश 1971 में अपोलो-14 मिशन के तहत धरती पर लाए गए थे।